Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News



सिकंदराराऊ (हसायन) 28 नवम्बर । कोतवाली परिसर में नवंबर माह के अंतिम शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप गिरि नेतृत्व निर्देशन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।थाना समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप गिरि ने फरियादियों की फरियाद सुनी।समधान दिवस में तीन फरियादी अपनी फरियाद शिकायत लेकर कोतवाली प्रभारी के समक्ष पहुंचे।कोतवाली प्रभारी ने तीन समस्याओं में से दो समस्याओं का मौके पर सुलह समझौता कराकर समाधान कर निस्तारित कर फरियादियों को संतुष्ट किया।समाधान दिवस में आई तीन में से दो शिकायत का निस्तारण किए जाने के बाद एक राजस्व विभाग से संबधित शिकायत को राजस्व विभाग के लिए अग्रसारित कर दिया।समाधान दिवस में आगामी वर्ष 2027 में होने वाले संभावित सामान्य विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे मतदाता व जनगणना कार्य अभियान में व्यस्त होने के कारण क्षेत्रीय राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल भी थाना समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हुए।समाधान दिवस में राजस्व कर्मी के अलावा राजस्व विभाग के अलावा तहसील स्तर से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नही दिखाई दिए।समाधान दिवस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसएसआई प्रवेश कुमार,जोगेन्द्र सिंह,सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव,जरेरा चौकी प्रभारी यतेन्द्र सिंह तेवतियां मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page