Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 28 नवम्बर । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द में एक मजदूर के साथ उसके फैक्ट्री संचालक ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर दी।घायल युवक की मॉं ने कोतवाली पहुंचकर नामजद फैक्ट्री संचालक युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।घायल पिंटू पुत्र मुरारीलाल निवासी मोहल्ला कोलियान खुर्द की मॉ ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि पिंटू मोहल्ले के ही एक कच्ची चूडी बनाने वाली फैक्ट्री संचालक के यहां पर मजदूरी पर कार्य करता था।वह गर्मी के मौसम में कार्य करते समय गर्मी से बचने के लिए फैक्ट्री में घर से पंखा लेकर गया हुआ था।कच्ची चूडी बनाने वाली फैक्ट्री में कार्य समाप्त करने के बाद पिंटू पंखा और मोबाइल छोड गया था।पिंटू कार्य समाप्त कर अलीगढ के लिए चला गया था।अलीगढ से बापिस आने के बाद जब पिंटू पंखा और मोबाइल बापिस लेने के लिए गया।तो पिंटू के साथ नामजद ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।पुलिस ने उक्त घटना के संबंध में छानबीन करते हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page