Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 नवंबर। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय, के कर्मचारियों के सतत सीखने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लेखा लिपिक मुकेश श्रीवास्तव एवं सहायक लेखा लिपिक आशीष शर्मा ने समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान कर्मचारियों को पुरानी एवं नवीन पेंशन योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से पेंशनर द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया, ओटीपी के जरिए अपना डाटा अपलोड करने तथा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बारे में समझाया गया।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को बचत खाता, पीपीएफ सहित विभिन्न वित्तीय बचत योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालय के कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन, पेंशन प्रक्रिया एवं बचत योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनके ज्ञान एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। इस अवसर पर जनपद न्यायालय, के समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से वित्तीय प्रबंधन एवं पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page