Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 26 नवंबर। आरबीएस पब्लिक स्कूल में आज संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न आकर्षक चित्रकलाएं बनाईं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनेश कुमार एवं श्रीमती सोनिया सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराया तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव ने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं मीनाक्षी वर्मा, संदीप शर्मा, दिव्या कुशवाह, शैफाली वार्ष्णेय एवं बीनू सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page