Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सादाबाद 26 नवंबर। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 27 नवंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला श्री रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, सलेमपुर सादाबाद में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में कुल 22 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में रोजगार संगम पोर्टल खोलकर ऊपर दाईं ओर Signup/Login विकल्प में जाकर Jobseeker का चयन करना होगा। इसके बाद साइनअप पेज पर मांगी गई सभी जानकारियां भरकर सबमिट करनी होंगी तथा मोबाइल पर प्राप्त OTP को वेरीफाई करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से साइन-इन कर और Skills सहित सभी जानकारियां भरनी होंगी। सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर Submit एवं Lock बटन पर क्लिक करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर अभ्यर्थी को पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अपना बायोडाटा अवश्य लेकर आएं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, सलेमपुर सादाबाद, जनपद पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page