Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। गांव मानई मौह में महिला और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रश्मि देवी ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर को दोपहर के समय वह अपनी मां गिरजा देवी के साथ घर पर अकेली काम कर रही थीं। इसी दौरान उसके ससुर सुरेश चंद्र चौहान और सास सर्वेश चौहान निवासी गांव उत्तम गढ़ी, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ तथा मौसिया ससुर धर्मेंद्र कुमार और मौसिया सास अनीता देवी निवासी गांव मातई, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़ घर पर पहुंच गए।

आरोप है कि घर पहुंचते ही चारों लोगों ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घटना के बाद पीड़िता ने 22 नवंबर को थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page