Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 नवंबर। क्षेत्र के गांव नगला अपरबल, वेदई में आलू की फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान खेत में बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहन सिंह (55) पुत्र अमर सिंह सोमवार शाम करीब 6 बजे आलू की फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। खेतों में आवारा गोवंश और जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण वह रात में पहरेदारी कर रहे थे। बताया गया कि शाम करीब 7:30 बजे अन्य किसानों ने मोहन सिंह को खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग खेत पर पहुंचे और उन्हें गांव गुरसौटी स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन मोहन सिंह को सीएचसी सादाबाद लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। किसान की मौत की सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी रही। फिलहाल किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page