Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 नवंबर। अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल में ‘सृजन-2026’ विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता हुई। नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और चार्ट पेश किए। इनमें आधुनिक तकनीक और नए विचारों पर आधारित प्रयोग शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीन प्रो. जेएस यादव थे। विशिष्ट अतिथियों में दयालबाग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. विक्रांत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच मोहन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद सिंह, इंजीनियर केपी सिंह और इंजीनियर ललित चौधरी शामिल रहे। अतिथियों ने मॉडल देखे और विद्यार्थियों से उनके प्रयोगों और उपयोग के बारे में जानकारी ली। कक्षा 12 के सुमित, मयंक और पवन का ‘स्मार्ट राइपनिंग सिस्टम बेस्ड ऑन आईओटी’ प्रोजेक्ट ओवरऑल बेस्ट चुना गया। नर्सरी से कक्षा 1 वर्ग में यूकेजी के डॉली, ध्वनि, शिवम और पुनीत का ‘फ्रूट्स नेम’ प्रोजेक्ट प्रथम रहा। एलकेजी के आरुषि, रिहांशा, दिव्यांश और मायसा का ‘सेंस ऑर्गन्स’ मॉडल दूसरे और नर्सरी के आरव, दक्ष, पारस और पार्थ का ‘वाटर साइकिल’ मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 2 से 5 वर्ग में कक्षा 3 की काव्या, रिद्धि, गुर्बिता, तृप्ति और दीक्षा का ‘ह्यूमन हार्ट’ मॉडल प्रथम रहा। कक्षा 2 की दृष्टि, प्रथम, डॉली, दीक्षा और दिव्या का ‘हैंड वॉश वाटर रीयूज’ मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा 5 के अभय और प्रशांत का ‘आइस एयर कंडीशनर’ मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 6 से 8 वर्ग में कक्षा 8 की कशिश, परी, आन्या और दिव्या का ‘स्मार्ट एग्री सिस्टम’ प्रथम रहा। ऋषभ, रोहित, शिवराज, अंशुल और दीपेश का ‘कन्वर्टिबल शूज एंड स्लीपर्स’ दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा 7 के अभिषेक, ऋतिक, वरुण और अंकित का ‘बैकसाइड व्यू चश्मा’ तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 9 से 12 वर्ग में कक्षा 10 के प्रेरित, अमित, गौरव और घनश्याम का ‘सुसाइड प्रिवेंशन फैन’ मॉडल प्रथम रहा। कक्षा 9 की नंदिनी, प्रज्ञा, श्रेया, सुहानी और नव्या का ‘वृंदावन अशोक वाटिका’ प्रोजेक्ट दूसरे स्थान पर रहा। गोपाल, प्रशांत, आदर्श और विनय का ‘स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक’ मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. नीतू सिंह, प्रोजेक्ट इंचार्ज सनी गुप्ता, कोऑर्डिनेटर करिश्मा सिन्हा, उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, मुकेश वार्ष्णेय और अभिषेक सारस्वत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page