Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ में गाली गलौज देने से मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उक्त घटना के संबंध में पीडित युवक ने चार नामजदों के खिलाफ तहरीर देते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।पीडित पप्पू शर्मा पुत्र मौहर सिंह निवासी कानऊ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक तीन नवंबर समय आठ बजे करीब शाम पडौसी नारायन हरि ऊर्फ करुवा,भल्लू पुत्र रामगोपाल दोनो जानबूझकर गाली-गलौज करने लगे।तो मेरे मना करने पर दोनो ने दो अन्य के साथ मिलकर मेरी मारपीट करने लगे।तो वहाँ मौजूद मौहल्ले वालो ने बीच बचाव किया तो मुझ को जान से मारने की धमकी देकर भाग गये दौ अन्य को सामने आने पर में सामने आने पर पहचान लूंगा।जिसकी सूचना डायल एक सौ बारह पर दी है।बीच में त्यौहार होने के कारण में थाने नही आ पाया। मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस सबंध में कोतवाली हसायन में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार से जानकारी करने पर बताया कि उक्त मामले में लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page