सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात के विभिन्न मतदान बूथ एवं मतदान केन्द्रों पर आगामी सामान्य विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन व राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्देश पर मंगलवार चौबीस नवंबर को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य किया गया है।सेक्टर अधिकारियो की निगरानी में क्षेत्र के बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया।मतदाता पुनरीक्षण के कार्य के दौरान बूथ लेवल अधिकारियो ने कस्बा व देहात क्षेत्र में मतदाताओं के घर घर पर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं और निर्धारित प्रपत्र फार्म संख्या छह भरवाए।मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, उम्र सहित अन्य विवरणों में मिली त्रुटियों को संशोधित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नामों की जांच करने के साथ ही गलत प्रविष्टियों को ठीक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिससे सभी पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल आदित्य पुंढीर,सौरभ पाराशर,देवेंद्र सिंह,कामना सिंघल,लक्ष्मी नारायण,रतन सिंह बीएलओ मौजूद र
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
हाथरस से जाने वाली सभी ट्रेनों की
November 24, 2026
सादाबाद : खेत की रखवाली कर रहे
November 24, 2026
सादाबाद : मंडी समिति में अव्यवस्था का
November 24, 2026
सादाबाद : सुमित, मयंक और पवन का
November 24, 2026
सादाबाद : खाद्य पदार्थ उत्पाद इकाई पर
November 24, 2026
हसायन : गाली गलौज देने से मना
November 24, 2026
हसायन : पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने
November 24, 2026
Weather
Hathras
7:30 pm,
Nov 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










