Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 23 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (विधि संकाय) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘लेक्स नोवा–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डा. ममता रानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, एकल व सामूहिक नृत्य तथा मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर नवागंतुक विद्यार्थियों को खिताबों से नवाजा गया। इसमें कुंदन कुमार को मिस्टर फ्रेशर्स तथा शालू को मिस फ्रेशर्स चुना गया। इसके अतिरिक्त शौर्य अग्रवाल को मिस्टर इवनिंग, साक्षी को मिस इवनिंग, शिवकुमार को मिस्टर एलूर और अरीबा खान को मिस एलूर के खिताब से सम्मानित किया गया। संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर ऋषभ सक्सेना एवं उत्कर्ष अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डा. हैदर अली, डा. विकास शर्मा, डा. जितेंद्र यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page