अलीगढ़ 23 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग (डीसीईए) के विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एआई, वेब-3 एवं फ्यूचर टेक हैकाथॉन में द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है। बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र आदर्श कुमार, मिथिलेश कुमार और टुन्नू साहनी की टीम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरस्कार भी जीता। डीटीसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, हैकइंडिया और एमएसटी ब्लॉकचेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस हैकाथॉन में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 175 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना नवाचारी प्रोजेक्ट विजन सेंटिनल–सेंटिनल एआई प्रस्तुत किया। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एक स्मार्ट सर्विलांस प्रणाली है, जो बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के सामान्य सीसीटीवी कैमरों को अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र में बदल देती है। योलोवी-8 एवं बाइट ट्रैक तकनीक से लैस यह सिस्टम रियल-टाइम मानव ट्रैकिंग, प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसपैठ की पहचान, साक्ष्य संकलन और त्वरित अलर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त है। विद्यार्थियों ने यह प्रोजेक्ट एप्पल इनोवेशन एंड रिसर्च सेंटर में सहायक प्रोफेसर अर्शिल नूर और सीनियर लैब टेक्नीशियन राजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया। इस सफलता पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के., परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा व विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह नवाचार तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की बढ़ती उत्कृष्टता का प्रमाण है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अलीगढ़ : फ्रेशर्स पार्टी लेक्स नोवा की
November 23, 2026
अलीगढ़ : हैकाथॉन में मंगलायतन विश्वविद्यालय के
November 23, 2026
मथुरा : नियमित खेलों से निखरेगा विद्यार्थियों
November 23, 2026
सिकंदराराऊ में आठ वर्षीय बच्ची से मारपीट
November 22, 2026
पति की मौत के बाद पड़ोसियों पर
November 22, 2026
गाली देने से मना किया तो महिला
November 22, 2026
अवैध आरामशीनों पर वन विभाग की कार्रवाई,
November 22, 2026
Weather
Hathras
6:48 pm,
Nov 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







