
हाथरस 23 नवंबर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम बिलारा, पोस्ट बिसावर, थाना सादाबाद में स्वागत-सम्मान समारोह एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की सदस्य सुश्री नीरज गौतम ने की। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जन चौपाल के दौरान सुश्री नीरज गौतम ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं जन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। नीरज गौतम ने कहा कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान कराना और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और गंभीरता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।










