Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में पिछले नौ दिनों से निकाली जा रही प्रभात फेरियों का आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समापन हो गया। नौ दिनों तक संगत ने प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु नानक देव जी का स्मरण किया और भक्ति भाव के साथ प्रभात फेरी में सहभागिता निभाई। प्रकाश पर्व के अवसर पर कल श्रद्धालुओं से अलीगढ रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के दर्शन करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की गई है। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन का आयोजन होगा। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा, जिसमें संगत प्रसाद ग्रहण करेगी। समस्त श्रद्धालुओं से प्रकाश पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page