Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। जनपद में मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसानों को रबी फसलों की उत्पादकता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 दिसंबर को जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रंजना वाटिका, अलीगढ़ रोड, नहर के पास हाथरस में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्रीसीरियल घटक के अंतर्गत किया जा रहा है। महोत्सव में मिलेट्स रेसिपी से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम में निर्धारित समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगवाएं, जिससे विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन और किसानों तक पहुंचाई जा सके। इस आयोजन के माध्यम से मिलेट्स के उपयोग, पोषण संबंधी महत्व और कृषि क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही किसानों को रबी फसलों की उत्पादकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page