Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। गांव धातरा खुर्द के पास मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 46 वर्षीय सोबरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के निवासी थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, रविवार रात सोबरन सिंह अपनी पत्नी को लेने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोबरन सिंह सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर चोटें लगने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना हाथरस गेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार सुबह मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सोबरन सिंह की असामयिक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले सोबरन सिंह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page