Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 22 नवंबर। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला मंशा गांव में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान गांव निवासी चंद्रशेखर (28) के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार, उन्होंने चंद्रशेखर को रात करीब दो बजे तक घर पर सोते हुए देखा था। इसके बाद वह खेतों की ओर चला गया। रविवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक नीम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चंद्रशेखर के परिवार में दो बच्चे हैं। वहीं, आगामी 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन चंद्रशेखर की मौत की खबर से शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page