Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 नवंबर। सोने की कीमतों में आई तेज गिरावट ने सराफा बाजार की तस्वीर बदल दी है। पिछले करीब एक महीने में सोने के भाव लगभग 12 प्रतिशत तक टूटने से ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सस्ता होता सोना जहां नई खरीदारी करने वालों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है, वहीं धनतेरस या उससे पहले ऊंचे दामों पर गहने खरीद चुके शादी वाले परिवारों को अब कीमतों में आई गिरावट खल रही है। आज हाथरस के सराफा बाजार में सोने के भाव नरमी के रुख के साथ कारोबार करते नजर आए। स्थानीय और क्षेत्रीय बाजार के रुझानों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 1,16,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 96,300 से 98,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहा। वहीँ चंडी का भाव 1,54,500 रुपए प्रति किलो है।

पिछले एक महीने के दौरान सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है और भाव करीब 12 प्रतिशत तक फिसल चुके हैं। उनके अनुसार, एक महीने के भीतर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में लगभग 16 हजार से 23 हजार रुपये तक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, धनतेरस के समय के मुकाबले अब तक सोना करीब 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सौरभ अग्रवाल के मुताबिक, कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद ग्राहक फिलहाल खरीदारी को लेकर असमंजस में हैं। बाजार में सोने के भाव की जानकारी लेने वालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन कई ग्राहक अभी खरीदारी करने के बजाय कीमतों के स्थिर होने और आगे के रुख का इंतजार कर रहे हैं। ग्राहकों को उम्मीद है कि यदि भाव में और गिरावट आती है तो उन्हें खरीदारी का बेहतर मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page