Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 नवंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तबादला सूची के अनुसार हाथरस में तैनात डिप्टी एसपी हिमांशु माथुर को मथुरा भेजा गया है। रविवार को जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, अयोध्या, संभल समेत प्रदेश के कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार हाथरस में तैनात डिप्टी एसपी हिमांशु माथुर को मथुरा भेजा गया है। वहीं मथुरा में तैनात चमन सिंह चावड़ा को भी मथुरा से नई जिम्मेदारी देते हुए अन्य प्रशासनिक फेरबदल के तहत सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मथुरा में तैनात देवेश सिंह को आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है। सुमन कनौजिया को मथुरा से आगरा कमिश्नरेट तथा भूषण वर्मा को मथुरा से जौनपुर स्थानांतरित किया गया है। आगरा कमिश्नरेट से शकील अहमद को लखनऊ कमिश्नरेट, इमरान अहमद को गाजियाबाद कमिश्नरेट, रविकांत गौड़ को आगरा कमिश्नरेट तथा गौरव सिंह को आगरा कमिश्नरेट से बिजनौर भेजा गया है। जसवीर सिंह सिरोही को आगरा कमिश्नरेट से बाराबंकी स्थानांतरित किया गया है।

अलीगढ़ में तैनात राजीव कुमार गुप्ता को गौतमबुद्धनगर से अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि अभिषेक कुमार राहुल को कानपुर नगर कमिश्नरेट से अलीगढ़ और महेश कुमार को अलीगढ़ से कानपुर नगर कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है लखनऊ कमिश्नरेट में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां से सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत, राधा रमण सिंह को खीरी, रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय, शकील अहमद को आगरा कमिश्नरेट, अनूप कुमार को बांदा तथा रंजीत कुमार को एसटीएफ मुख्यालय भेजा गया है। वहीं बुलंदशहर, प्रयागराज कमिश्नरेट, उन्नाव, वाराणसी कमिश्नरेट, बाराबंकी और फिरोजाबाद से अधिकारियों को लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा संभल में तैनात शुभम तोडी को आजमगढ़ से संभल भेजा गया है। कुलदीप कुमार को संभल से मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई अधिकारियों को जिला पुलिस से कमिश्नरेट, पीएसी, एसटीएफ, यूपी-112, साइबर क्राइम, पुलिस अकादमी और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तबादला सूची में दो अधिकारियों के प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त भी किए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद के लिए प्रस्तावित तबादला निरस्त किया गया है। वहीं अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुल्तानपुर के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है। प्रतिभा सिंह की अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को विधानसभा चुनाव-2027 से पहले प्रशासनिक तैयारियों के क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page