
हाथरस 21 नवंबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूजनीय माता सावित्री देवी के निधन से विश्व हिंदू महासंघ परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी मां को कोटि-कोटि प्रणाम है, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्तित्व को जन्म दिया और संस्कार दिए। उनके निधन से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में शोक की भावना है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, जिला प्रभारी विशाल वार्ष्णेय, सुधीर गुप्ता, संगठन मंत्री योगेंद्र वार्ष्णेय, शिक्षक संघ अध्यक्ष, जिला संरक्षक अनीता गोयल, प्रभारी राजकुमारी चौहान, उपाध्यक्ष बाला शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी हरजेंद्र सिंह, पुष्कर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत माता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।










