Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर इटरनी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत गांव ढडोली में बीस नवंबर दिन शुक्रवार की बीती रात चोरों ने एक घर के सामने बने घेर को निशाना बनाते हुए नौ पालतू पशुओ बकरा-बकरियां चोरी कर लीं।पालतू पशुओ के चोरी हो जाने की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।गांव ढडोली निवासी भूरे खां के घर के सामने बने घेर में उनकी बकरा-बकरियां बंधी हुई थीं।बीती रात बीस नवंबर दिन शुक्रवार को अज्ञात चोर मौका पाकर पशुओं के बाडा(घेर) में बंधे हुए थे।पशुबाडा से चोर भूरे खां के पालतू बेजुबान जानवर नौ बकरा-बकरियां चोरी कर फरार हो गए।इक्कीस नवंबर दिन शनिवार की सुबह जब पशुपालक भूरे खां अपने पशुओं को दाना डालने के लिए पशुबाडा घेर में पहुंचे।तो पशुपालक भूरे खां को पशुओं को बांधने वाले स्थान पशुबाडा (घेर) के अंदर वहां एक भी पालतू बेजुबान जानवर बकरी मौजूद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी।चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित पशुपालक ने तत्काल डायल एक सौ बारह पीआरबी पुलिस टीम को दी गई। पालतू बेजुबान पशुओ के चोरी हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई।पुलिस ने चोरों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने का आश्वासन दिया है।चोरी की घटना के बाद पशुपालक भूरे खां के परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।गांव में पशु चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी हुई पशुपालक के पालतू बेजुबान पशुओं बकरा-बकरियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page