सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के गांव अंडौली स्थित श्री संकट मोचन इंटर कॉलेज अण्डौली के कक्षा आठ जूनियर वर्ग के दो विद्यार्थियों नैतिक कुमार सिंह पुत्र हेमन्त कुमार निवासी शहबाजपुर एवं अलफेज पुत्र दिलशाद निवासी महेवा ने ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।बीस नवंबर शुक्रवार को विद्या लय के मुख्य द्वार पर दोनों विद्यार्थियों को सोलह सौ रूपए की धनराशि पड़ी हुई मिली।दोनों विद्यार्थियों ने बिना किसी लालच के अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त धनराशि विद्यालय कार्यालय के खोया-पाया विभाग में जमा करा दी।विद्यालय प्रशासन द्वारा इस संबंध में सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद पता चला कि उक्त धनराशि कक्षा ग्यारह के विद्यार्थी रजत कुमार की थी।विद्यालय प्रशासन ने पूरी धनराशि रजत कुमार को वापस की।विद्यार्थियों के इस सराहनीय कार्य से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।विद्यालय में संचालक लोकेश कुमार दीक्षित ने दोनों विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों में ईमानदारी,संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक है। इन विद्यार्थियों ने साबित किया है कि सच्ची शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती,बल्कि अच्छे संस्कार और चरित्र निर्माण ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य हैं।विद्यालय की ओर से दोनों विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं नैतिकता सम्मान प्रशस्ति पत्र तथा पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें अपने बच्चों को केवल सफल ही नहीं,बल्कि अच्छा और ईमानदार इंसान बनाने का भी प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय का सभी शिक्षक और सभी उपस्थित विद्यार्थी थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ : 493 पशुओं का पंजीकरण, 1962
November 21, 2026
सहपऊ : धूमधाम से मनाया गया बाबा
November 21, 2026
सादाबाद : उप निरीक्षक अंकित को दी
November 21, 2026
सादाबाद : शत प्रतिशत न बच्चों को
November 21, 2026
सादाबाद : छात्र छात्राओं को संविधान के
November 21, 2026
सासनी : नीमा का वार्षिक चुनाव संपन्न,
November 21, 2026
हसायन : पशुबाडे में बंधी हुई पशुपालक
November 21, 2026
Weather
Hathras
8:19 pm,
Nov 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










