Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के गडोला नगला रति मार्ग स्थित मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्रीरामलीला मैदान के निकट शाम को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जब पिता-पुत्र और मां के बीच विवाद अचानक मारपीट व गाली-गलौज में बदल गया।बीच सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए राहगीर और लोगों की भीड़ जुट गई,जिससे बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई।हसायन क्षेत्र के गांव अंडोली से एक परिवार शादी समारोह से वापस लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में पिता-पुत्र और मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।बीच बाजार हुए इस घटनाक्रम से राहगीरों और दुकानदारों में हलचल मच गई।घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page