Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 20 नवंबर। जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में सब जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक, सीनियर पुरुष कबड्डी और जूनियर बालिका एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिम्नास्टिक में विष्णु कौशिक, अमा कुमारी गौतम, पूनम माहौर और सुरेश चन्द ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। वहीं कबड्डी में रामप्रकाश, ललित भारद्वाज और दीवान तथा एथलेटिक्स में अंसार हुसैन, सुजी यादव और वर्षा रानी ने चयन प्रक्रिया पूरी कराई।

जिम्नास्टिक बालक वर्ग में दर्श शर्मा, वैभव शर्मा, सार्थ, लक्ष्य ठेनुआ, सानिध्य और शौर्य ठेनुआ का चयन किया गया। बालिका वर्ग में दृष्टि वर्मा ने स्थान बनाया। सीनियर पुरुष कबड्डी में नवरत्न कुमार, दानवीर सिंह, विकास शर्मा, अंकित कुमार, दीपेन्द्र कुमार, कुलदीप, योगेश कुमार, अजय जादौन, पुष्पेन्द्र सिंह और अमन जादौन चयनित हुए, जबकि रॉकी कुमार को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया। जूनियर बालिका एथलेटिक्स में चांदनी और शालू शर्मा का चयन हुआ। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित सभी खिलाड़ी 21 नवंबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page