
हाथरस 20 नवंबर। जनपद की सासनी तहसील के उसवा गांव में गुरुवार, 19 नवंबर को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा और बसपा से जुड़े रहे कई लोगों ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम हाथरस सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र-78 के भावी प्रत्याशी श्री राम नारायण काके की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सपा में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सूर्यवंशी, बसपा में कोऑर्डिनेटर रहे अशोक कुमार राजोरिया, गीतम सिंह सविता, बृजेश कृपाल सविता और संदीप सूर्यवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राम नारायण काके ने नए सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, मनीष चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जादौन, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, बृजेश सेंगर, विकास सेंगर, नागपाल सेंगर, शहर उपाध्यक्ष सोमेश सविता, धीरज सेंगर, अतुल सेंगर, राधेश्याम रजक, अंशुल सेंगर एवं परवेज मलिक सहित अनेक सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।










