Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज के मंच पर अपनी प्रतिभा और शानदार स्टंट के दम पर निर्णायकों को प्रभावित करने वाले तथा फिनाले तक का सफर तय करने वाले हाथरस के शैंकी शर्मा उर्फ लोकेश शर्मा का निस्वार्थ सेवा संस्थान के रोटी बैंक पर आगमन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं और पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही संस्थान का प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

शैंकी शर्मा वर्तमान में मुंबई में स्टंट आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। वह टाइगर श्रॉफ, यश, अल्लू अर्जुन और प्रभास जैसे फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुके हैं। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर उन्होंने मनोरंजन जगत में पहचान बनाई है और हाथरस का नाम रोशन किया है।

उनके भाई जयंत शर्मा उर्फ गोल्डी भी मुंबई के फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। वह बड़ी फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मार्वल जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ भी काम किया है। दोनों भाइयों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में हाथरस को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने शैंकी शर्मा को संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के उद्देश्य से रोटी बैंक संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा रक्तदान, कन्यादान, मूक पशु सेवा, अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार, डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण सहित अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

शैंकी शर्मा ने संस्थान के विभिन्न सेवा कार्यों को करीब से जाना और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य करना बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने कहा कि हाथरस की प्रतिभाएं जब देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अपने शहर की सामाजिक संस्थाओं से जुड़ती हैं, तो यह युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनता है। शैंकी शर्मा का आगमन संस्थान के सभी सदस्यों के लिए विशेष खुशी और गौरव का अवसर रहा। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, समन्वयक डॉ. रंगेश शर्मा, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन, अवधेश कुमार बंटी, आलोक अग्रवाल, सुनील कुमार, अभिषेक खंडेलवाल, अंश वार्ष्णेय, प्रिंस गोयल, मोहित यादव एवं शिवम सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page