Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

सादाबाद 19 नवंबर। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई। 19 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारुल सिंह ने सादाबाद क्षेत्र में दो स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सबसे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सलेमपुर रोड स्थित श्री बालाजी सामाजिक विकास समिति की संस्था का निरीक्षण किया। यह संस्था प्राथमिक विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार करती है। यहां से तैयार दाल और रोटी का नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद मानिकपुर, सादाबाद स्थित राजेंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह की मिठाई की दुकान से खोवा का एक नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page