
हाथरस 19 नवंबर। शहर के छोटे से गांव चंदपा से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले लोकेश शर्मा उर्फ शेंकी शर्मा का आज पंजाबी मार्केट स्थित प्रशांत ट्रेडिंग कंपनी पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रोडीज सीजन-21 तक पहुंचकर हाथरस का नाम रोशन करने वाले शेंकी शर्मा के आगमन पर व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख कपड़ा व्यवसायी प्रशांत बग्गा ने शेंकी शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि छोटे से गांव चंदपा से निकलकर रोडीज जैसे लोकप्रिय राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना हाथरस के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले का मान बढ़ा है और युवाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शेंकी शर्मा की सफलता पर हम सभी गौरवान्वित हैं।










