Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 नवंबर। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जनपद क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की छापेमार दल के सदस्यो के द्वारा झोलाछाप चिकित्सकों और बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से कस्बा क्षेत्र में खलबली मची हुई है।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई के डर से कस्बा में टीम आने की खबर मिलते ही झोलाछाप चिकित्सक और क्लीनिक संचालक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर गायब हो गए हैं।कुछ क्लीनिक,झोलाछाप,अवैध पैथोलॉजी लैब के अनाधिकृत संचालकों ने अपने अपने प्रतिष्ठान दुकानों से जांच और उपचार में प्रयोग किए जाने वाले मशीन और उपकरण हटाकर इधर उधर मकानों में छिपाकर रख लिए हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की भनक मिलते ही कस्बा के मुख्य बाजार के अलावा गली मुहल्लों व सकरी गलियों व हलवाईयो की दुकानों की आड में संचालित पैथौलॉजी लैब अवैध क्लीनिक एवं अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सक छापामार कार्रवाई को लेकर अवैध अनाधिकृत चिकित्सक लैब संचालक अपने अपने किराए के भवन को बंद कर इधर उधर खिसक लिए।

छापामार कार्रवाई करने के लिए टीम आने की भनक लगने पर सभी संचालकों के द्वारा अपने दुकान प्रतिष्ठान बंद किए जाने के कारण मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।परेशान मरीजों को वर्तमान में चल रहे वायरल सर्दी खांसी जुकाम के प्रकोप के कारण तमाम  अवैध चिकित्सक पैथौलॉजी लैब संचालक की मिलीभगत के कारण डैगू,चिकिनगुनिया रोग बताकर उपचार करने में लगे हुए है।वर्तमान में क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर,खिटौली,गोपालपुर पिछौंती में वायरल बुखार के प्रकोप से पीडित मरीज अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सकों से उपचार लेने के लिए मजबूर है।कस्बा व देहात क्षेत्र के मरीज व उनके तीमारदारों का कहना है कि वायरल सर्दी खासी का प्रकोप होने पर बीमारी का उपचार सरकारी अस्पताल में उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार नहीं मिल पाता है,जिसके चलते वे निजी क्लीनिकों काj सहारा लेते हैं। इन मरीजों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।इस संबंध में सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ.वरूण चौधरी ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों और बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग शासन की मंशा के अनुरूप अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र
बागला महाविद्यालय में पाँच दिवसीय योग शिविर का तीसरा दिन योगासनों एवं अष्टांग योग की जानकारी के साथ संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page