Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हसायन के नगला रति मार्ग स्थित गांव छीतुपुर में बुधवार अठारह नवंबर को एक नर लंगूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि नर लंगूर का मादा लंगूर के साथ क्रॉस गर्भाधान कराए जाने के दौरान नर लंगूर के गले में बंधी रस्सी से दम घुटने के कारण नर लंगूर की मौत हो गई। लंगूर की मौत हो जाने की घटना घटित हो जाने के बाद कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिए बिना ही मृत नर लंगूर को जमीन में दफना दिया।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन विभाग के वन चेतना केन्द्र जाऊ नहर पुल की टीम गांव में पहुंची।जहां पर मौजूद जीवित मादा लंगुरिया को अपने कब्जे में लेने और घटना की जानकारी जुटाने के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों तथा ग्रामीणों के बीच तीखी कहासुनी हो गई।गांव छीतुपुर के कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर तमाशा दिखाने वाले लोगों से नर और मादा लंगूर को मुक्त कराकर गांव में बन्दरों के आंतक से निजात पाने के लिए अपने पास सुरक्षित रखकर सुपुर्द कर लिया था।बुधवार को मादा लंगुरिया के गर्म हीट पर होने के चलते कुछ ग्रामीणों नर और मादा लंगूर का मिलान क्रास कराकर गर्भाधान कराने का प्रयास कर रहे थे।गर्भाधान की प्रक्रिया के दौरान ही नर लंगूर के गले में बंधी रस्सी से नर लंगूर का गला घुट गया और नर लंगूर की मौत हो गई।नर लंगूर की मौत हो जाने के बाद क्षेत्रीय वन विभाग के वन कर्मियो को नर लंगूर की मौत की जानकारी दिए बिना ही ग्रामीणों ने मृत नर लंगूर को जमीन में गडडा खोदकर जमीन के अंदर भूमिगत करते हुए दफना दिया।

नर लंगूर की मौत हो जाने व नर लंगूर के शव को जमीन के अंदर गड़डा खोदकर दबा दिए जाने की घटना की गांव के ही कुछ ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय वन विभाग की टीम व वन रेंजर सिकन्द्राराऊ की टीम को जानकारी देकर अवगत करा दिया।नर लंगूर की मौत हो जाने के बाद नर लंगूर के शव को बिना जानकारी दिए ही जमीन के अंदर दफना दिए जाने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन विभाग के वन रेंज सिकन्द्राराऊ के वन चेतना केन्द्र पर तैनात कार्यरत वन बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह,वन दरोगा अली हसन सहित अन्य वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे।वन विभाग की टीम ने जैसे ही नर लंगूर की मौत के बारे में जानकारी करते हुए ग्रामीणों से मौके पर जीवित मादा लंगुरिया को सुपुर्द करने के लिए कहा।इसी बात को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि मौके पर कुछ ग्रामीणों ने बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह के साथ अभद्रता करते हुए धमकी भरी बातें भी कहीं।इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मादा लंगूर हीट पर थी और ग्रामीण एक छोटे नर लंगूर से उसका मिलान करा रहे थे। इसी दौरान मादा लंगूर ने नर लंगूर को नीचे दबा लिया,जिससे नर लंगूर की मौत हो गई।बाद में ग्रामीणों ने मृत नर लंगूर के शव को जमीन में दफना दिया। उन्होंने बताया कि विपक्षी लोगों के द्वारा रंजिश के चलते इस मामले की शिकायत की गई है।वन दरोगा अली हसन ने बताया कि मृत नर लंगूर के शव को जमीन से निकलवाकर वन विभाग अपने कब्जे में ले रहा है।गुरुवार सुबह नर लंगूर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही जीवित मादा लंगुरिया को भी ग्रामीणों के कब्जे से लेकर वन विभाग अपने साथ ले जा रहा है।फिलहाल वन विभाग की पोस्टमार्टम कराए जाने वाली कार्य प्रक्रिया की कार्रवाई के बाद ही नर लंगूर की मौत के वास्तविक कारणों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page