सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 नवंबर। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में निःशुल्क महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।नि:शुल्क महिला नसबंदी शिविर में जिला मुख्यालय हाथरस के जिला बांगला चिकित्सालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सत्ताइस महिलाओं की नसबंदी के ऑपरेशन किए।शिविर में कुल तीस महिलाओं ने नसबंदी के लिए अपना पंजीकरण कराया था।पंजीकरण कराए जाने के बाद चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मियो की टीम के द्वारा सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान तीन महिलाएं गर्भवती पाए जाने पर नसबंदी ऑपरेशन के लिए उपर्युक्त नहीं पाई गई।जिसके चलते उनकी नसबंदी नहीं की गई।स्वास्थ्य परीक्षण में सही पाई गईं सत्ताइस महिलाओं ने अपनी स्वेच्छा से नसबंदी कराई।सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. वरुण चौधरी ने बताया कि नसबंदी शिविर में हाथरस जिला चिकित्सालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के चिकित्सक सर्जन डाॅ.रामबिहारी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी सत्ताइस महिलाओं के सफल ऑपरेशन किए।ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं की चिकित्सकीय देखरेख की गई।सभी महिला नसबंदी कराने वाली सभी महिलाओं को एम्बूलेंस वाहन ने सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी कराई गई।उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं की हालत सामान्य रही।










