Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

नई दिल्ली 18 नवंबर। कटनी नगर के लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि मनोहर मनोज को 15 नवंबर को सत्याग्रह मंडप, गांधी दर्शन, नई दिल्ली में आयोजित काका हाथरसी हास्य समारोह में काका हाथरसी पुरस्कार एवं ‘हास्य रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष एक कवि को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिए कवि का चयन ट्रस्ट की चयन समिति द्वारा किया जाता है। सम्मान समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने सम्मान पत्र का वाचन कर मनोहर मनोज को श्रीफल और एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। अशोक गर्ग की पत्नी विद्युत सेनगुप्ता गर्ग ने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया, जबकि समारोह के मुख्य अतिथि विजय गोयल ने ‘हास्य रत्न’ की उपाधि प्रदान की।

काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के सचिव चिराग जैन, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल तथा ट्रस्टी नील गोयल और संध्या सचेदिना हैं। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, पद्मश्री अशोक चक्रधर और डॉ. गिरिराजशरण अग्रवाल ट्रस्ट के संरक्षक हैं। समारोह के साथ आयोजित कवि सम्मेलन का संचालन लोकप्रिय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी ने किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ काका हाथरसी की प्रपौत्री आशी मित्तल के काव्य पाठ से हुआ। अमेरिका से आईं शालिनी चौहान ने आधुनिक सोशल मीडिया पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत की। काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने उनकी लोकप्रिय कविता ‘नाम बड़े और दर्शन छोटे’ का पाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से समारोह में हास्य और व्यंग्य का रंग जमाया। फूहड़पन से दूर प्रस्तुत की गई हास्य-व्यंग्य की कविताओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन में सरदार मनजीत सिंह, वेद प्रकाश वेद, चेतन चर्चित और अरविंद कुमार झा सहित अनेक लोकप्रिय हास्य कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के पदाधिकारी और काका परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page