Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र में अंडा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को हाथरस का दुकानदार बताकर अलीगढ़ के थोक व्यापारी से 1500 ट्रे अंडे मंगवा लिए। माल पहुंचने के बाद भुगतान किए बिना आरोपी फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीगढ़ के रसलगंज में अंडों का थोक कारोबार करने वाले रमेश बिहार कॉलोनी निवासी कौशल कुमार पुत्र शंकर लाल ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को हाथरस में अंडे की दुकान का मालिक बताते हुए 1500 ट्रे अंडों का ऑर्डर दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि हाथरस में दुकान पर माल पहुंचने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने अंडों की खेप सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंताहरण मंदिर के निकट उतरवा ली। इसके बाद वह टेंपो चालकों को भी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। व्यापारी का आरोप है कि काफी प्रयास के बाद भी आरोपी से संपर्क नहीं हो सका और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। इसके बाद पीड़ित ने सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page