Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 17 नवंबर। हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना के दौरान डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी थी। त्योहार के चलते वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सका। बाद में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कानऊ निवासी पप्पू शर्मा पुत्र मौहर सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम के समय उनके पड़ोसी नारायन हरि उर्फ करुवा और भल्लू पुत्रगण रामगोपाल जानबूझकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पप्पू शर्मा ने घटना के दौरान डायल-112 पर सूचना दी थी। उनका कहना है कि त्योहार के कारण वह थाने नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page