Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। जिले में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब और क्लिनिक सील किए गए, जबकि कुछ संचालकों को नोटिस जारी किए गए। सासनी क्षेत्र में डॉ. एमआई आलम की टीम ने परी पैथोलॉजी और लैब पैथोलॉजी को अपंजीकृत पाए जाने पर सील कर दिया। इसी क्षेत्र के समामई गांव में इंद्रा पैथोलॉजी लैब भी अपंजीकृत मिली। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार वहां चिकित्सकीय कार्य किए जाने की बात सामने आने पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने मौके पर ही लैब को सील करने की कार्रवाई की।

डॉ. आलम की टीम ने नूर डेंटल क्लिनिक, आगरा रोड मुरसान को नोटिस जारी किया। वहीं मुरसान रोड स्थित भगवंतपुर की ॐ अंबे पैथोलॉजी लैब को भी सील कर दिया गया। हाथरस के तमन्नागढ़ी क्षेत्र में मैक्स पैथोलॉजी के कलेक्शन सेंटर को डॉ. प्रवीण भारती की टीम ने नोटिस जारी किया। सिकंदराराऊ में डॉ. प्रवीण भारती ने विनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां एक गर्भवती महिला भर्ती मिली। अस्पताल संचालक ने बताया कि महिला का प्रसव किस चिकित्सक द्वारा कराया जाएगा। इस संबंध में संचालक को नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सक डॉ. राहुल मौके पर नहीं मिले।

स्वास्थ्य विभाग की टीम जब सॉफऊ ब्लॉक के आरती क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची तो डॉ. देवेश उपाध्याय, राजेंद्र और श्याम सुंदर के क्लिनिक बंद मिले। विभाग के अनुसार, टीम को देखकर तीनों कथित चिकित्सक अपने-अपने क्लिनिक बंद कर मौके से चले गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों क्लिनिकों पर नोटिस चस्पा कर दिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन क्लिनिकों का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और जांच में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा डॉ. आरएन सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सॉफऊ ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी के साथ आरती क्षेत्र में रमेश और भंडारी के अपंजीकृत क्लिनिक सील किए। इसी क्षेत्र में डॉ. देवेश उपाध्याय, राजेंद्र और श्याम सुंदर के क्लिनिकों पर नोटिस चस्पा किए गए। बताया गया कि टीम को देखकर तीनों संचालक अपने क्लिनिक बंद कर चले गए। स्वास्थ्य विभाग ने इन केंद्रों का दोबारा निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जिले में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब और क्लिनिक संचालकों में हलचल मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page