Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने पुलिस लाइन स्थित डायल-112 और पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डायल-112 की कार्यप्रणाली, प्राप्त सूचनाओं पर होने वाली कार्रवाई, रिस्पॉन्स टाइम और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि डायल-112 पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजन की सहायता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।

उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई कराने को कहा। साथ ही ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एएसपी रामानन्द कुशवाहा ने पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page