Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। वार्ष्णेय पेंशनर्स समिति, हाथरस का 12वां अधिवेशन एवं सम्मान समारोह डिब्बा गली स्थित आँधीवाल पैलेस में समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र कुमार गुप्त, विनोद चन्द्र गुप्ता, बाल किशन गुप्ता, राजीव आंधीवाल और ओपी गुप्ता ने वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद स्वर्गीय सुरेश चन्द्र आँधीवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में वरिष्ठता सूची में शामिल तीन सदस्यों विष्णु कुमार गुप्ता, इंजीनियर ओ.पी. गुप्ता और सत्यप्रकाश गुप्ता को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाई गई। साथ ही उन्हें सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं श्री रामचन्द्र कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस की पूर्व प्राचार्या ऊपा गुप्ता के समिति की सदस्यता ग्रहण करने पर पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

समिति के महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान लक्ष्मीचन्द्र वार्ष्णेय, मदनलाल वार्ष्णेय, स्वतंत्र कुमार गुप्ता और ऊपा गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव आंधीवाल ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समिति को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने किया। अंत में समिति अध्यक्ष रमेश मधुर ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हजारीलाल वार्ष्णेय, गोपालकृष्ण वार्ष्णेय, दिनेशचन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, इंजीनियर जगदीश चन्द्र गुप्ता, विनोदचन्द्र गुप्ता, भगवान स्वरूप गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page