Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

दुबई 17 नवंबर। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित खाद्य एवं पेय उद्योग की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी गल्फूड मैन्युफैक्चरिंग में अल्फा मिल्कफूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने डेयरी उत्पादों का प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में दुनिया भर के निर्माता, आपूर्तिकर्ता और खरीदार शामिल हुए। इस दौरान कंपनी को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी जगत से अच्छा व्यापारिक सहयोग मिला। प्रदर्शनी में कंपनी ने अपने स्टॉल पर स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP), घी, बटर, एनहाइड्रस मिल्क फैट (AMF) और होल मिल्क पाउडर (WMP) प्रदर्शित किए। तीनों दिन स्टॉल पर पहुंचे आगंतुकों ने उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी आपूर्ति की संभावनाओं में रुचि दिखाई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कई संभावित खरीदारों के साथ व्यावसायिक बातचीत की, जिससे भविष्य में कारोबारी संबंध विकसित होने की उम्मीद जगी है।

प्रदर्शनी में अल्फा मिल्कफूड्स का प्रतिनिधित्व अबीर मुखर्जी, कान्हा लीला और गोविंद ने किया। उन्होंने आगंतुकों से सीधे संवाद कर उत्पादों की विशेषताओं और उपलब्धता की जानकारी साझा की तथा संभावित ग्राहकों के साथ संपर्क स्थापित किया। कंपनी के लिए दुबई में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी नया अनुभव नहीं है। अल्फा मिल्कफूड्स अब तक 10 से अधिक बार दुबई में आयोजित विभिन्न व्यापारिक आयोजनों में हिस्सा ले चुकी है। कंपनी के अनुसार, इस अनुभव से उसे खाड़ी क्षेत्र के बाजार की मांग और जरूरतों को समझने के साथ वहां के खरीदारों के साथ भरोसेमंद व्यावसायिक संबंध बनाने में मदद मिली है। इस बार प्रदर्शनी में मिले सकारात्मक प्रतिसाद से कंपनी उत्साहित है। अल्फा मिल्कफूड्स खाड़ी देशों के साथ अपने डेयरी निर्यात कारोबार को और मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page