Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 17 नवंबर। जनसेवार्थ मंच की ओर से राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अलीगढ़ रोड स्थित राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन मंदिर में भव्य दीपदान उत्सव आयोजित किया गया। कांस्यकार समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से 2100 दीप प्रज्वलित कर महाराज को नमन किया। मंदिर परिसर में दीपों से भव्य ॐ और स्वास्तिक की आकृतियां बनाई गईं, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इसके बाद 51 दीपों से आरती उतारी गई। उपस्थित लोगों ने दीपदान कर महाराज के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सहस्रबाहु अर्जुन महाराज के जीवन और उनके ऐतिहासिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्तिक शुक्ल सप्तमी को सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार, वे नर्मदा नदी के किनारे स्थित महिष्मती नगरी के राजा थे, जिसे वर्तमान मध्य प्रदेश के महेश्वर से जोड़ा जाता है। उनका मूल नाम अर्जुन था। भगवान दत्तात्रेय की भक्ति से प्रसन्न होकर उनसे एक हजार हाथों का वरदान प्राप्त करने के कारण वे सहस्रबाहु अर्जुन कहलाए।

वक्ताओं ने रावण और सहस्रबाहु अर्जुन से जुड़े पौराणिक प्रसंग का भी उल्लेख किया। मान्यता के अनुसार, सहस्रबाहु अर्जुन ने अपने हजार हाथों से नर्मदा नदी के प्रवाह को रोक दिया था और अचानक पानी छोड़ने से रावण की सेना बह गई थी। इसके बाद उन्होंने रावण को बंदी बना लिया था। कार्यक्रम के संयोजक राम वर्मा और श्याम वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अंत में मनीष कूलवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पवन वर्मा, रवि वर्मा, दिवाकर वर्मा, पूर्व सभासद श्री भगवान वर्मा, आशीष सेंगर, नरेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा सहित कांस्यकार समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page