Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्रज कला केंद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा वेद भगवान सनातन धर्म सभा के उपाध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार कौशिक के आकस्मिक निधन पर ब्रज कला केंद्र की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। श्री राधा कृष्ण कृपा भवन, आगरा रोड स्थित ब्रज कला केंद्र कार्यालय में आयोजित सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पंडित ऋषि कुमार कौशिक का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति होने के साथ-साथ कांग्रेस परिवार तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पंडित कौशिक अनुभवी, सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने संगठन, समाज और सांस्कृतिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई।

चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पंडित ऋषि कुमार कौशिक का स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक ऐसे संरक्षक को खो दिया है, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। शोक सभा में डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, आशु कवि अनिल बोहरे, पंडित अविनाश चंद पचौरी, जयशंकर पाराशर, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, निखिल वर्ती पाठक, विनोद शर्मा, शशि गुरुदेव, देवेंद्र शर्मा गाफिल, स्वामी चाचा हाथरसी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page