Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक और पहल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित जिला संपर्क केंद्र कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला संपर्क केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नया मतदाता पंजीकरण कराने, नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने सहित निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां और सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित इस कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा जिला संपर्क केंद्र के दूरभाष नंबर 05722–297083 पर कॉल करके निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्र पर तैनात कार्मिकों को निर्देश दिए कि फोन करने वाले नागरिकों एवं मतदाताओं की जिज्ञासाओं का विनम्रतापूर्वक जवाब दिया जाए। उन्हें सही, स्पष्ट एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मतदाताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला संपर्क केंद्र के माध्यम से मतदाताओं को सुविधाजनक तरीके से जानकारी उपलब्ध कराने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाह एवं जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष के.डी. शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद बनी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page