Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आज शुरू हुए स्वगणना अभियान में जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। सोमवार को सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर तथा सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी स्वगणना की और परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर जनगणना अभियान में भागीदारी की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे भी स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज करें। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पूछे गए 40 प्रश्नों का सही एवं सटीक उत्तर देकर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

उन्होंने नागरिकों से स्वगणना पूरी होने के बाद प्राप्त स्वगणना आईडी (SE-ID) को सुरक्षित रखने की अपील भी की, ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग किया जा सके। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के समुचित नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है। इसलिए सभी नागरिक निर्धारित समयावधि में इस प्रक्रिया को पूरा करें और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page