Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 16 नवंबर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़े (16 नवंबर से 30 नवंबर) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना था। शपथ के माध्यम से छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगी और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही सुरक्षित, अनुशासित एवं दुर्घटनामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि और डॉ. प्रियंका सरोज का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page