Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। उत्तर प्रदेश शासन के उपभोक्ता मामले विभाग के विशेष सचिव आईएएस देवेंद्र कुमार पांडेय 17 नवंबर को जनपद हाथरस के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह अपराह्न 3 बजे जनपद में संचालित धान क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान धान खरीद की प्रगति और क्रय केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सचिव धान खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें धान खरीद की वर्तमान स्थिति और केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page