Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय हाथरस पर सोमवार, 16 नवंबर को मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 नवंबर से प्रारंभ होने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसमें छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म संख्या-6 भरवाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक जिला प्रभारी अनिल चौधरी, विधानसभा प्रभारी पूनम वार्ष्णेय, सदर विधायक अंजुला माहौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सिकंदराराऊ विधानसभा प्रभारी सुनील पांडेय एवं जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश गुड्डू ने किया।

बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का आह्वान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे सभी पात्र मतदाताओं के फार्म संख्या-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जाए। बैठक में अभियान की सफलता के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां निभाने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page