Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 16 नवंबर। चोरों ने एक बार फिर राजू बिल्डिंग मटेरियल की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीते तीन वर्षों में इस दुकान पर चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय व्यापारियों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले पहली बार चोरों ने दुकान को निशाना बनाया था। उस दौरान चोर सरिया और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए थे। इसके बाद दूसरी बार भी चोरों ने दुकान से सरिया और ट्रैक्टर से संबंधित सामान चोरी किया था।

सोमवार को तीसरी बार चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। इस बार चोरों ने दुकान के लोहे के गेट में सरिया फंसाकर उसे मोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोर गोदाम से बैटरी और कुछ गाटर चोरी कर मौके से फरार हो गए। एक ही दुकान पर बार-बार चोरी की घटनाएं होने से पीड़ित व्यापारी परेशान है। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पीड़ित व्यापारी ने घटना के संबंध में थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई और चोरी का खुलासा करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page