Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 नवंबर। सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग स्थित बाड़ी बंबा से रामपुर बाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पुल का निर्माण किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पुल की अधिक ऊंचाई होने के चलते किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पुल के दोनों ओर उचित ढलान या रैंप बनवाने की मांग उठाई है।

किसानों का कहना है कि पुल का निर्माण काफी ऊंचाई पर कर दिया गया है। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि उपकरणों को लेकर पुल से गुजरना मुश्किल हो रहा है। खेतों तक पहुंचने में आ रही इस समस्या के कारण जुताई, बुआई सहित अन्य कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को अपने कृषि वाहनों के साथ पुल पार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

किसानों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुल के दोनों ओर खेतों की तरफ मिट्टी डालकर उचित ढलान या रैंप का निर्माण कराया जाए, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि वाहन आसानी से निकल सकें। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page