Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 नवंबर। गांव नगला सकत स्थित प्राथमिक विद्यालय में बिजली की समस्या को देखते हुए विद्यालय के अध्यापक ने नया विद्युत पोल लगवाने की मांग की है। इस संबंध में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अमृतलाल ने विद्युत उपकेंद्र नगला वीर सहाय के अवर अभियंता को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।

अध्यापक अमृतलाल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल की दूरी करीब 100 मीटर है। दूर से बिजली की लाइन आने के कारण अक्सर विद्युत आपूर्ति में खराबी आती रहती है, जिससे विद्यालय में बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्यालय परिसर में ही विद्युत पोल लगा हुआ था, लेकिन उसके टूट जाने के बाद आज तक नया पोल स्थापित नहीं किया गया है।

अध्यापक ने विद्युत विभाग से मांग की है कि टूटे हुए पुराने पोल के स्थान पर नया विद्युत पोल लगाया जाए, ताकि विद्यालय को सुचारु रूप से बिजली मिल सके और बार-बार होने वाली विद्युत खराबी की समस्या से निजात मिल सके। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page