Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 16 नवंबर। कस्बे में दीवार और रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का शनिवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण करा दिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादित स्थल की नापतोल कराकर स्थिति स्पष्ट की और दोनों पक्षों को संतुष्ट किया। साथ ही भविष्य में दोबारा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर नायब तहसीलदार शिव कुमार, कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार, लिपिक हरेंद्र, लेखपाल नरेंद्र देव और लेखपाल देवव्रत गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने पहले दोनों पक्षों की बात सुनी और विवादित दीवार एवं रास्ते का निरीक्षण किया। इसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर नापतोल कराकर विवाद की स्थिति स्पष्ट की और नियमानुसार मामले का निस्तारण कराया।

प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। मौके पर मौजूद दोनों पक्षों ने कराए गए समाधान पर संतुष्टि जताई। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी विवाद को आपसी सहमति और नियमानुसार सुलझाने के लिए प्रशासन तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page