Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला स्थित मसाला और किराना फैक्टरी को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर फैक्टरी के दरवाजे और रोशनदान काटकर अंदर घुसे और लाखों रुपये की नकदी, चार मोबाइल फोन तथा चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। घटना के दौरान कुछ सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए, हालांकि फुटेज में दो संदिग्ध चोर कैद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित किए और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव निवासी नरेश अग्रवाल पुत्र धनीराम अग्रवाल की नाई के नगला में डीआरए एंटरप्राइजेज के नाम से मसाला और किराना फैक्टरी है। नरेश अग्रवाल ने बताया कि वह 11 नवंबर को परिवार के साथ देवी दर्शन के लिए नगरकोट गए थे। रविवार को वापस लौटने पर पड़ोसियों ने उन्हें फैक्टरी में चोरी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि फैक्टरी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर छत का दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हुए थे। फैक्टरी के अंदर के अन्य दरवाजे और रोशनदान भी कटे हुए थे। कुछ सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए गए थे, जबकि अलमारियां खुली पड़ी थीं और कार्यालय के दरवाजे का कांच टूटा हुआ था। नरेश अग्रवाल के अनुसार, चोर फैक्टरी से चार मोबाइल फोन, लाखों रुपये की नकदी और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चोर दिखाई देने की बात भी सामने आई है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page